अगर दांतों के दर्द से हैं परेशान नहीं मिल रही है राहत तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Khabarexpo: अक्सर कई लोग अपने दांत के दर्द को लेकर काफी परोशान रहते है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कैवटी, कैलशियम की कमी, दांत ठीक से साफ न होना, अक्ल दाढ़ आना, बैक्टीरियल इंफेक्शन होना जैसे कई कारण हो सकते है। ऐसे में दर्द के कारण लोग खुद से ही दवाइयां लेना शुरू कर देते है जो कुछ समय के लिए आराम तो दे सकते हैं, लेकिन ऐसा करना हानिकारक भी साबित हो सकता है। क्योंकि ज्यादा दवाईयां लेने से हमारी किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। तो इसलिए आज हम आपको दांत के दर्द से राहत दिलाने वाले कुछ घरेलू उपाए के बारें में बताएंगे। तो आइए जानते है…
ये भी हैं- लीची सेहत के लिए हैं कितनी लाभकारी, जानें इसके फायदें और गुण
इन घरेलू चीजों से दूर करें दांतों का दर्द
1. लौंग (Clove)
लौंग को दांतों के दर्द के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है, ये उपाए काफी पहले से चला आ रहा है। लौंग को आयुर्वेदिक औषधि भी माना जाता है ये दांत के दर्द से राहत दिलाने में बहुत ही लाभकारी होता है। दांत की परेशानी के लिए आप दो से तीन लौंग लें और उसे थोड़ा क्रश करते हुए दांत के नीचे रख लें, इससे आपको आराम मिलेगा।
2. हींग (Asafoetida)
हींग को दांत के दर्द के लिए सबसे अच्छा नुस्खा माना जाता है, इसका इस्तेमाल करने के लिए आप दो से तीन चुटकी हींग में दो-चार बूंद नींबू का रस मिलाए और फिर उस पेस्ट से दांतों में मसाज करें थोड़ी देर में आपको दर्द से राहत मिल जाएगा।
3. सेंधा नमक (Rock Salt)
सेंधा नमक कई चीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है ऐसे में ये दांत के दर्द के लिए अचूक उपाए है। दांत के दर्द से छुटकारा पाना हो तो एक गिलास गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाएं और फिर उस पानी से कुल्ला करें, ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से राहत मिलेगी।
4. प्याज (Onion)
अगर आपके दांतों में दर्द है तो आप प्याज का इस्तेमाल करके भी राहत पा सकते है। इसके लिए आपको प्याज को स्लाइस में काटना होगा और दर्द वाली साइड में दांत पर रख के अच्छे से चबाएं। ऐसा करने से आपको कुछ समय में आराम मिल जाएगा। प्याज का रस दर्द में काफी फायदा करता है।
खबर ये भी पढ़ें- स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन डी की पुर्ति होना अति आवश्यक वरना आपको भी हो सकती है ये समस्याएं